हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांसद सुबह 10:30 बजे हजारीबाग शहर के वार्ड संख्या 27 स्थित बिहारी बालिका उच्च विद्यालय में बूथ संख्या 209 पर पहुंचे और सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर मतदान किया।
इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रथम चरण के तहत मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों से निकलकर लोग अपने बूथ पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। अपनी पसंद का विधायक चुने राज्य में सशक्त और विकासोन्मुख सरकार बनाने में भागीदारी निभाएं।