रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें कई मंत्री, विधायक, झामुमो नेता सहित बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शरीक हुए। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और सद्भाव का त्योहार है। प्रेम और भाईचारे से ईद की खुशियां बांटनी चाहिए। इफ्तार के दौरान उन्होंने रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

इफ्तार पार्टी में विधानसभा स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो, मंत्री चमरा लिंडा, इरफान अंसारी, दीपक बिरूवा, हफीजुल हसन, उमाकांत रजक संजय प्रसाद यादव, लुईस मरांडी, सुदिव्य सोनू सहित कई गणमान्य मौजूद रहे‌

By Admin

error: Content is protected !!