रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को दान सप्ताह कार्यक्रम के तहत भुरकुंडा में जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया। स्कूल बस से भुरकुंडा के रामनवमी मैदान पहुंचे बच्चों ने यहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले खानाबदोश परिवारो के बीच गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री वितरण किया। वहीं इन परिवारों के बच्चों को टॉफी और चॉकलेट भी दिए।

अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने कहा कि समाज में सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। परस्पर सहयोग से ही देश और समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के लिए भोजन और मुफ्त शिक्षा की दिशा में सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। जिससे वे भी अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मौके पर शिक्षक सुमित कुमार सिन्हा, उमाशंकर, मारिया, किरण कुमारी, विजयलक्ष्मी, आलिया सबहत, आफिया, अशरफ, जन्नत परवीन, आराध्या उपाध्याय, उन्नति राज, आर्यन राज श्रीवास्तव, अंशिका कुमारी, पलक खातून, डिंपल कुमारी, विश्वजीत नंदी, अदिति कुमारी, उमंग कुमारी, ऋषिका कुमारी, श्रद्धा स्नेह, आदित्य कुमार गुप्ता, अंकित राज, अनमोल कुमार, अखिल कुमार, अर्णव कुमार गुप्ता, सूर्यांश कुमार, आयुष कुमार यादव, निखिल तिवारी सहित अन्य शामिल थे।