गिरीडीह :आजादी के 75 वें वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनीडीह, सरिया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मौके पर मुख्य रूप से पूरनीडीह पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार साव , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर भुइयां, उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, सदस्य अशोक कुमार कुशवाहा, संयोजिका पार्वती देवी, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक अरुण कुमार कुशवाहा, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, सहायक अध्यापक बाबूलाल महतो, शंकर पासवान, बालेश्वर टुडू, मुकेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!