Indian culture knowledge test organized at DAV UrimariIndian culture knowledge test organized at DAV Urimari

बड़कागांव : डीएवी उरीमारी परिसर में गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार, उत्तराखंड के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया। गायत्री परिवार रामगढ़ जिलें के पतरातू प्रखंड के सदस्यों ने ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित किया। वहीं परीक्षा आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय के दिशा निर्देशन और विद्यालय के धर्म शिक्षक सचिन कुमार तिवारी का अहम् योगदान रहा।

इस परीक्षा में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 10 तक के लगभग 200 विद्यार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा देश के विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न जिलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में आयोजित की जाती है। जिसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी जानकारी को और दृढ़ बनाना है ताकि हम अपने युवा पीढ़ी को एक सफल और सक्षम नागरिक बना सकें। इस विद्यालय से पहले भी कई बच्चे इस परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर इस कोयलांचल का नाम रोशन कर चुके हैं।

प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने बताया कि डीएवी विद्यालय शुरुआत से ही इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है ताकि हम इसके माध्यम से अपने युवाओं को इस देश की गौरवमयी संस्कृति को बता सकें ताकि देश का सांस्कृतिक विकास सुनिश्चित कर इसे एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के सदस्य साधना पाण्डेय, कुमुद रंजन प्रसाद, खुशबू कुमारी, बबली विशाखा, खुशबू प्रसाद तथा दिव्या प्रसाद के अलावा विद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार तिवारी के साथ अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!