गिद्दी (हजारीबाग): पंजाब नेशनल बैंक गिद्दी शाखा में सोमवार को दिवंगत सीसीएल कर्मी जय कुंवर यादव की पत्नी को एक्सीडेंटल डेथ क्लेम के तहत बीमा की रकम दी गई। सीसीएल गिद्दी ए परियोजना के अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में मृतक की पत्नी मीना देवी को राशि का भुगतान किया गया। बताया जाता है बीते वर्ष 11 मई को गिद्दी ए परियोजना की खुली खदान में डंपर की चपेट में आकर ओवरमैन जय कुंवर यादव की मौत हो गई थी। कोल इंडिया और पंजाब नैशनल बैंक के बीच सैलरी एकाउंट पैकेज के तहत एक्सीडेंट डेथ क्लैम की पूरी रकम का भुगतान मीना देवी के बैंक खाते में किया गया है।
मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के हजारीबाग सर्किल हेड दीपक कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक सिकंदर प्रसाद, गिद्दी ‘ए’ परियोजना पदाधिकारी आरके सिंह, पर्सनल मैनेजर भास्कर शरद, भोला वर्मा, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार, आरडी मांझी, मधुसूदन सिंह, अजीज सहित अन्य मौजूद थे।
