रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर महतो ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बालेश्वर कुमार का काफिला गाजे-बाजे के साथ रामगढ़ पहुंचा। अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के उपरांत बालेश्वर महतो ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नतमस्तक हुए। यहां से खुली जीप पर बालेश्वर कुमार क्षेत्र के लोगों का अभिवादन करते हुए अपने काफिले के साथ लौट गए। 

नामांकन कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के  देवानंद कुमार महतो, राजेंद्र बेदिया, सुभान अंसारी, अजीत महतो, अरमन टोप्पो, राकेश मेहता, मिथिलेश दांगी, नौशाद अंसारी, दिलीप बेदिया, अजीत यादव, शाह मोहम्मद अंसारी, कासिम अंसारी, हेमंत मुंडा, राजदीप महतो, अंजन कुमार, सुरेंद्र महतो, बाबूलाल महतो, सनी महतो, सकलदीप महतो सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!