रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें अधिवेशन के उपरांत नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। सोमवार को इसकी औपचारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। नवगठित केंद्रीय कमेटी में 23 पदाधिकारियों और 40 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।
13वें अधिवेशन में शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक संरक्षक और हेमंत सोरेन केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। वहीं कार्यकारिणी समिति में नलीन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, वैधनाथ राम, रामदास सोरेन उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जबकि विनोद कुमार पाण्डेय (प्रवक्ता), फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य (प्रवक्ता), जोबा माँझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर महासचिव बनाए गए हैं। वहीं नन्दकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटु, पंकज मिश्रा, समीर मोहन्ती सचिव मनोनीत हुए हैं। विनोद कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया है। जबकि प्रवक्ता के रूप में हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाड़ंगी, मनोज कुमार पाण्डेय का मनोनयन हुआ है।
कार्यकारिणी सदस्यों में ये हैं शामिल
झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में दीपक बिरूआ, सुदिव्य कुमार सोनु, चमरा लिण्डा, योगेन्द्र महतो, विजय हाँसदा, महुआ माजी, रविन्द्रनाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ. कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, बसन्त सोरेन, हफिजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उराँव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा सुसरण होरो, विकास सिंह मुण्डा, संजीव सरदार, राजु गिरी, गणेश चौधरी, एम.टी. राजा, धनंजय सोरेन, आलोक सोरेन, डॉ लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, उमाकान्त रजक, जगत मांझी, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजनी सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी, बिट्टु मुर्मू शामिल हैं।