रामगढ़: माइंस रेस्क्यू रेस्ट हाउस में जनता मजदूर संघ के तत्वावधान में सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के सीसीएल प्रभारी रामेश्वर सिंह फौजी को माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। बताया जाता है कि पिछले 23 महीने से रेस्क्यू अलाउंस का एरियर 23 महीना का बाकी था, जिसका भुगतान इस माह कर दिया गया है। इस दिशा में रामेश्वर सिंह फौजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम में संजय कुमार गोराई, तुलसी बेदिया, मनोज कुमार शर्मा, मोहम्मद शमशाद, सुधांशु मिस्त्री, भागीरथ महतो, साईनाथ महतो, उज्जवल कुमार कर्मकार, नारायण मंडल, बैजनाथ गंझू, राजेश कुमार, सिकंदर सोरेन, अविनाश राज मरांडी, केशव राम, प्रताप कुमार सिंह, निर्भय सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
