शहर के सुभाष चौक के पास गांजे की अवैध बिक्री का हुआ खुलासा 

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 22.2 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गांजा की तस्करी में प्रयुक्त दो कार भी जब्त किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर के सुभाष चौक के निकट एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम फैज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर निर्देशित किया गया। 

टीम ने दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गुमटी पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देख गुमटी में मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस कर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान रितेश कुमार (20 वर्ष) पिता पुरुषोतम कुमार सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना रामगढ़ बताया। गुमटी की तलाशी में 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं युवक की निशानदेही पर उसके घर से 16 अलग-अलग पैकेट में रखा कुल 21.300 किलो गांजा बरामद किया गया। अभियान में गांजे की कुल बरामदगी 22.2 किलोग्राम हुई। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार JH-2V-2425 और अर्टिगा कार  JH-24N-2425 को जब्त किया गया है।

मामले के संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या-216/2026 दिनांक-22.08.26 धारा-20(b)(ii)/25/29 NDPS Act दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मो. अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पुलिस अवर निरीक्षक जॉनी कुमार रोशन बाड़ा, बिरबल हेम्ब्रम,  मंजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आरक्षी-584 गुलाम खान, आरक्षी-472 अजय कुमार दास, आरक्षी-52 सुकुल विश्वकर्मा और आरक्षी-44 रविशंकर कुमार शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!