स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : उपायुक्त

रिपोर्ट- एसके सिन्हा

बालूमाथ (लातेहार): उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को महुआडांड़ प्रखंड का व्यापक दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय अकसी का निरीक्षण किया। सचिवालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने भवन के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अकसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

By Admin

error: Content is protected !!