लातेहार: पुलिस केंद्र लातेहार में शनिवार को एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों को अपनी बात सीधे कप्तान के सामने रखने का मौका मिला। सभा में जिला पुलिस एसोसिएशन/पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य, जिले के सभी थाना प्रभारी और प्रतिनिधि, सभी पुलिस पिकेटों के जवान, पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं के पुलिस कर्मी और IRB 04 के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। 

अनुशासित माहौल में जवानों ने रखी अपनी बात

पुलिस सभा के दौरान अत्यंत अनुशासित और पारदर्शी माहौल देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने बिना किसी हिचक के अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। अधिकांश समस्याएं मुख्य रूप से आवास, मेस, वर्दी, मेडिकल सुविधा, ड्यूटी आवर और स्थानांतरण से संबंधित थीं।

पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जवानों का कल्याण ही बेहतर पुलिसिंग की पहली शर्त है। किसी भी समस्या का समाधान नियमानुसार और त्वरित गति से किया जाए। कोई भी समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए।

IRB 04 के जवानों की सामूहिक समस्याओं पर फोकस

पुलिस अधीक्षक महोदय सह समादेष्टा IRB 04 लातेहार के द्वारा IRB 04 के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक समस्याओं को क्रमवार सुना गया। IRB जवानों की बैरक, प्रशिक्षण और संसाधनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

रेलीगढ़ा में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, गिद्दी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान