रामगढ़: मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर महतो ने रविवार को बड़का चुम्बा, मंझला चुम्बा और बूमरी पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें हजारीबाग लोक सभा चुनाव को लेकर जल्द से जल्द बूथ ऐजेंट का गठन और संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो ने कहा कि बूथ ऐजेंट बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। इसमें एजेंट का नाम व्हाट्सएप मोबाइल नंबर और वोटर आईडी कार्ड का जीएलएम नंबर फार्म में अप्लाई करने के बाद चार अक्षर का ओटीपी नंबर आएगा, ओटीपी नंबर डालने के बाद उस बूथ पर एजेंट बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी। अवसर पर  सागर महतो ने बड़का चुम्बा के खिलाड़ियों के बीच वॉलीबॉल और नेट का भी वितरण किया।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी बूटी तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जावेद हुसैन, प्रखंड सचिव फायदा हुसैन, भाग एक मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार, भाग तीन मंडल अध्यक्ष संदीप कुशवाह, कांग्रेस युवा नेता राजकुमार टुडू, रोहित महतो, विकास कुमार, राजेश प्रसाद, छोटू कुमार, विकास कुमार, राजकुमार, मनीष कुमार, सिकंदर कुमार, करण राम, सोनू कुमार एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

By Admin

error: Content is protected !!