जवान के सम्मान से खुशी की लहर

मांडू (रामगढ़): रामगढ़ जिले के मांडू निवासी सीआरपीएफ उपकमांडेंट अजय कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिए सोमवार को दिल्ली के शौर्य बसंत कुंज परिसर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

जमशेदपुर में पदस्थापित 106 बटालियन के उपकमांडेंट अजय कुमार को 26 जनवरी 2025 को केंद्रीय निदेशक प्रवीण सूद ने पांच वरीय अधिकारियो की उपस्थिति में विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए अलंकृत किया। बताया जाता है कि सेवा काल में अजय कुमार कई कठिन और जोखिम भरे कार्यों को जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। अपनी बटालियन के जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बेहतर संचालन का नेतृत्व करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

इस उपलब्धि की खबर मिलते ही मांडू गांव और आसपास के हर्ष का माहौल है। अजय कुमार एक शिक्षित परिवार से हैं। उनके पिता प्रयाग साव ऑडिट ऑफीसर के पद सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई संजय साव वेस्ट बोकारो स्थित टाटा स्टील घाटो में सीनियर सुपरविजन ऑडिट ऑफीसर, एजी ऑफिस में कार्यरत हैं। दूसरे भाई गौरव कुमार बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि सौरभ कुमार वेस्ट बोकारो टाटा स्टील में कार्यरत हैं।

परिवार ने बताया कि अजय के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना के कारण ही उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं गांव के लोग बताते है कि अजय कुमार मांडू के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

By Admin

error: Content is protected !!