भुरकुंडा (रामगढ़): सुहागिनों की आस्था का पर्व तीज सोमवार को भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर दिनभर निर्जला उपवास रखा। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार कर एकत्रित हुई और पूजा अर्चना की। कई जगहों पर पंडित ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई और सुहागिनों को सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुनाई। वहीं शाम को महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पर्व को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में भी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही।