उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में मंगलवार को AILBEDO इंस्टिट्यूट ऑफ रांची के द्वारा दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच गणित और विज्ञान आधारित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

ओलंपियाड में बच्चों को सबसे पहले ओएमआर शीट दिया गया और शीट भरने से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं ओलंपियाड में गणित के 10 प्रश्न, भौतिकी के 5 प्रश्न, रसायन के 5 प्रश्न और जीव विज्ञान के 5 प्रश्न कुल 25 प्रश्न में शामिल किए गए। इसकी समय सीमा 30 मिनट निर्धारित की गई। निगेटिव मार्किंग 1/4th पर आधारित था। ओलंपियाड के सफल आयोजन में इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर और उनके सहयोगियों ने योगदान दिया।

मौके पर बतौर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव, गणित शिक्षक शिव साह सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!