प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को बूथ स्तर पहुंचाएं कार्यकर्ता : नीलकंठ सिंह मुंडा 

रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में सोमवार को विशेष बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और जिला प्रभारी सुरेंद्र महतो शामिल रहे। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करना होगा। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और बूथ समितियों को सक्रिय करें और लाभार्थी संपर्क अभियान को गति दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर 24 घंटे प्रवास, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इससे पूर्व विषय प्रवेश और स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का मार्गदर्शन जिला संगठन को नई ऊर्जा देगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रामगढ़ जिले में 9 विशेष संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

अवसर पर “मन की बात” कार्यक्रम और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया।

बैठक में डॉ. संजय प्रसाद सिंह, प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, राजू चतुर्वेदी, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, रीति श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!