भव्य दही-हांडी प्रतियोगिता और भजन संध्या का होगा आयोजन
रांची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में ‘जन्माष्टमी महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर अपर बाजार स्थित महेश्वरी धर्मशाला में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित होने वाली बाल गोपाल प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं दही हांडी कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने को लेकर आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व भक्ति, उल्लास, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। हम सभी मिलकर इस महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने तथा अपनी समृद्ध सनातन संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर श्री नीरज कुमार, समिति अध्यक्ष मुकेश काबर, रमेंद्र सिंह, राम बांगड़, कुणाल अजमानी, हरबिंदर सिंह बेदी, पूनम चावला, शंकर दुबे, कुमुद झा, नीतू सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
