रामगढ़: रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने रामगढ़ के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया धनबाद के लिए रवाना हुए।

वहीं रजरप्पा से रांची लौटने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस और कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का पटेल चौक के निकट अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उपस्थित लोगों को रांची में हो रहे एयर शो में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना कायह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम बढ़ाएगा।

अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देते हैं। बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद उनके व्यवहार में सभी कार्यकर्ताओं प्रति पूरी आत्मीयता झलकती है। 

By Admin

error: Content is protected !!