रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को दिव्यांग कृष्णा को पुनः ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया है। भुरकुंडा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप दिव्यांग युवक कृष्णा को विधायक ने ट्राइसाइकिल प्रदान किया। अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। किसी जरूरतमंद के जीवन में छोटी-सी मदद भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

बताया जाता है कि विधायक के प्रयास से सीसीएल के सीएसआर योजना के अंतर्गत कृष्णा ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी। किसी प्रकार से ट्राइसाइकिल में हुई तकनीकी खराबी से संचालन नहीं हो पा रहा था। जिसपर विधायक ने इसपर संज्ञान लेते हुए पुनः दूसरी ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई है। ट्राइसाइकिल पाकर कृष्णा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, मंडल मंत्री बिनोद सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुधीर जी, काला बाबू एवं अवधेश जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!