रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन परिसर में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शिलान्यास किया गया। अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ रीता देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर फूलमाला और बुके देकर उनका स्वागत किया गया। बताया जाता है कि 15वें वित्त आयोग स्वास्थ प्रक्षेत्र अंतर्गत लगभग 53 लाख रुपए की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जहां प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी।
मौके पर भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष इंदू मिश्रा, संतोष सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, संतोष शर्मा, विजय सिंह, हरिरत्नम साहू, बिनोद सिंह, संतोष शर्मा, कन्हैया सिंह यादव, राजेश सोनी, राकेश चौधरी, महेश साव, राहुल यादव,भोला, सरवन, पम्मी कुमारी, अंतिमा देवी, सुशील कुजूर, सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
