विधि-व्यवस्था के लिए पुलिस उठाएगी हर जरूरी कदम : एसडीपीओ 

बड़कागांव: बकरीद पर्व के मद्देनजर बड़कागांव चौक पर रविवार को एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च भी निकाला गया। 

मॉक ड्रिल के तहत बड़कागांव चौक में पुलिस टीम और दंगाई भीड़ आमने-सामने हो गए। पुलिस ने हाइकिंग के जरिए भीड़ को चेतावनी दी। इसके बावजूद भी भीड़ आदेश की अवहेलना कर आगे बढ़ने लगी। इसपर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। 

एसडीपीओ ने बताया कि यह अभ्यास पुलिस बल की तैयारी को परखने और जनता के बीच यह संदेश साझा करने के लिए किया गया कि पुलिस हर विषम परिस्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। वाटर कैनन, टियर गैस, रबर बुलेट, लाठी और प्रोटेक्टिव शिल्ड आदि यदि हालात काबू में नहीं आते है तो मजबूरी में रबर बुलेट का भी प्रयोग किया जा सकता है।

वहीं मॉक ड्रिल के उपरांत पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब पुलिस को देने की बात कही गई। 

मौके पर इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एएसआई अभिषेक कुमार, छोटू उरांव, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!