गोद भराई और मुंह जुठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हजारीबाग : इचाक प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर गोदभराई और मुंह जुठी कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन इचाक प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सतेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलु रानी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सही खानपान और हरी साग सब्जियों के सेवन कर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। इस दौरान गोद भराई एवं मुंह जुठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा गर्भवती महिला रुखसाना प्रवीण, खुशबू देवी की गोद भराई एवं अन्नया मेहता की मुंह जुठी कराया गया। आंगनबाड़ी सेविका सरिता कुमारी के द्वारा आईसीडीएस के तहत विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा रंगोली भी बनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षिका सुनीता रानी एवं धन्यवाद ज्ञापन मनीषा गुप्ता के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सुपरवाइजर मनीषा गुप्ता, सुनीता रानी, पुष्पांजलि, मनीषा रानी, मारकेेश सिन्हा, सुुुखदेेेव साव, आंगनबाड़ी सेविका नीलम देवी, संगीता मेहता, रेखा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, वीणा देवी, सुशीला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!