जमशेदपुर : राष्ट्रीय सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सर्किट हाउस से सदस्यता अभियान का शुभारंभ का आरंभ किया गया। इस दौरान प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ल और पंडित विपिन झा के नेतृत्व में डीडी त्रिपाठी ने राम अवधेश चौबे को माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। बताया गया कि अभियान के तहत 5000 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री धनुर्धर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष बाबू वीरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री रविशंकर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
