रांची : नेहरू युवा केन्द्र रांची (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा जेएसएफ क्लब बरतुआ के देख-रेख में हिन्दी राजभाषा पखवाड़ा के तहत ओरमांझी प्रखंड के स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल एवं आरटीसी पब्लिक उच्च विद्यालय गुडु में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को किया गया।

स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय सुरज प्रजापति, तृतीय शिवानी हिमांशु कुमार साहू, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम निक्की कुमारी, द्वितीय जलज कुमार महतो, तृतीय शिवानी कुमारी, नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया कुमारी, द्वितीय अंजलि कुमारी, तृतीय पिंकी कुमारी एवं सिंधी कुमारी रही।

वहीं आरटीसी पब्लिक उच्च विद्यालय गुडु में आयोजित हिन्दी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम जैस्मीन प्रवीण, द्वितीय श्रवण कुमार, तृतीय रानी कुमारी, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रितिका कुमारी, द्वितीय प्रिया कुमारी, तृतीय सफाक नाज़, नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम अन्नु कुमारी, द्वितीय सानया प्रवीण, तृतीय प्रियंका कुमारी, चन्दन कुमार, प्रतिमा कुमारी, हिन्दी अन्त्याक्षरी में प्रथम जहाना प्रवीण, द्वितीय रीना कुमारी, तृतीय हमीका कुमारी और भारती कुमारी ने स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो, राम मोहन महतो एवं दुर्गा महतो ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रशांत कुमार महतो, दिलीप महतो, आशा कुमारी, फुलेन्द्र महतो, शंकर महतो, रमेश कुमार महतो का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!