रांची : नेहरू युवा केन्द्र रांची के द्वारा हिन्दी दिवस पखवाड़ा पर जेएसएफ क्लब बरतुआ के सहयोग से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरतुआ में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। हिन्दी दिवस पखवाड़ा के क्विज प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जयडीहा पंचायत के मुखिया सावित्री देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

मौके पर मुख्य अतिथि सावित्री देवी ने कहा कि हिन्दी पखवाड़ा पंचायत के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रवेश कुमार भोगता द्वारा हिन्दी दिवस पर की महत्वपूर्ण बातें बताया गया साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के पत्र को पढ़कर बताया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिमा कुमारी, चन्द्र मणिका कुमारी, खुशबू कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जयडीहा पंचायत के मुखिया सावित्री देवी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी, आनन्द कुमार कुशल, रीना साहू, सिकेन्द्र गंझू, अमरनाथ भोगता, रमेश कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!