निवर्तमान थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को दी गई विदाई
पतरातू (रामगढ़): पतरातू थाना में नये प्रभारी विकास आर्यन ने सोमवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। पतरातू थाना में मंगलवार को निवर्तमान प्रभारी शिवलाल गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई।
अवसर पर नये प्रभारी विकास आर्यन ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान पूर्व की भांति जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी और सख्ती से निपटेगी। विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु पब्लिक से पूरे सहयोग की अपेक्षा रहेगी। क्षेत्र के लोग किसी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक संपर्क करें। पुलिस सहयोग के लिए तत्पर है।
बताते चलें कि विकास आर्यन 2018 बैच के दारोगा हैं। इससे पूर्व रामगढ़ साइबर थाना में पदस्थापित थे। वहीं शिवालाल गुप्ता भुरकुंडा ओपी प्रभारी बनाए गए हैं।
