ए’ला एंग्लाइज स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर दिलाई गई शपथOath administered on International Peace Day at A'La Anglaise School

विश्व में शांति से ही संभव है मानव का कल्याण: माला शर्मा

रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर लायंस क्लब भुरकुंडा के द्वारा शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पहली कक्षा से लेकर के आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लायंस क्लब भुरकुंडा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन माला शर्मा, सचिव लायन रेखा वर्णवाल, कोषाध्यक्ष लायन अंजू देवी ,कार्यक्रम प्रभारी लायन विजयंत कुमार, लायन संजय कुमार, लायन अशोक सिन्हा, लायन अखिलेश शर्मा, लायन विजय बरनवाल, लायन एच एन यादव, लायन राजेंद्र महतो सहित भुरकुंडा लायन क्लब के सभी सदस्य और विद्यालय परिवार ने शांति का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने सभी बच्चों को अपने जीवन में शांति के महत्व से अवगत कराया। शांति के संदेश को जानने के लिए पुरातन भारत के महान दार्शनिकों, समाज सुधारकों, राजनीतिज्ञों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है। जिसने कभी भी विश्व के किसी भी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया। अपना देश साम्राज्यवाद के दौर में भी विश्व के कल्याण के प्रति हमेशा डटा रहा। 

अवसर पर लायंस क्लब भुरकुंडा की अध्यक्ष माला शर्मा ने बताया कि आज के दौर में हम सभी को शांति के साथ जीवन का अनुसरण करना चाहिए तथा अपने प्रकृति को तथा अपने आसपास के असहाय लोगों की हमेशा सहायता करनी चाहिए। अगर हम अपने जीवन में एक भी इंसान के काम आते हैं तो यह निश्चित तौर पर मानवता के भलाई में एक सुनिश्चित पहल होगी। कहा विश्व में शांति से ही मानव कल्याण और प्रगति संभव हो सकती है। 

कार्यक्रम में सूरज देव सिंह, सिद्धार्थ कुमार, कंचन दास, मिथिलेश बेदिया, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया, धर्मेश कुमार सोनी, गौरव साहू, कंचन सोनी, कृष्ण कुमार, अम्बेश्टा, सुनील साव, अजीत शर्मा, गीता प्रसाद बबीता सिंह,नीतू सिंह, सीमा हेंब्रम, सीमा मुंडा, अंजली सिन्हा, रुची सिंह, सरिता देवी, ललिता देवी, शीला बेदिया, शबाना खातून, सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी, जलेश्वर महतो, पूजा मुर्मू, सुनीत एक्का सहित कई मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!