रिपोर्ट – अजहर 

पिस्का नगड़ी (रांची) : पिस्का-नगड़ी प्रखंड अंतर्गत बंधेया गांव के निवासी अकबर अली और उनकी पत्नी साहिदा खातून गुरुवार को पवित्र उमराह की अदायगी के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। उनकी रवानगी के मौके पर गांव में उल्लास और आध्यात्मिक माहौल रहा। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनकी सकुशल यात्रा और उमराह की कबूलियत के लिए दुआ की।

रवाना होने से पूर्व उपस्थित लोगों ने दोनों से मक्का-मदीना की पवित्र धरती पर देश, राज्य, गांव की खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और सभी की सलामती के लिए विशेष दुआ करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि उमराह की यात्रा हर मुस्लिम के लिए अत्यंत पवित्र और सौभाग्य का अवसर होती है।

इस अवसर पर विदाई देने वालों में असगर अंसारी, शफीक अंसारी, तसलीम अंसारी, अख्तर आलम, रियासत अंसारी, हाफिज मोहिउद्दीन अंसारी, रऊफ अंसारी एवं सुभान अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने अकबर अली और साहिदा खातून को शुभकामनाएं देते हुए अल्लाह से उनकी यात्रा को आसान, सुरक्षित और मकबूल बनाने की दुआ की।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर दोनों सकुशल अपने गांव लौटेंगे और समाज में भाईचारे, इंसानियत तथा धार्मिक मूल्यों का संदेश साझा करेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!