रामगढ़: कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। भुरकुंडा कोयलांचल के दामोदर और नलकारी नदी में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सेंट्रल सौंदा दामोदर और नलकारी नदी के संगम दोमुहान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर राम-जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-शांति की मंगलकामना की। पूजा के उपरांत लोगों ने अन्ना और वस्त्र का दान किया। इस दौरान दोमुहान और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान रहा।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राम-जानकी मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा और लोगों की काफी भीड़ रही। परिसर में पूजन सामग्री, सजावटी सामान, खिलौने सहित चाय-नाश्ते की कई दुकानें सजीं रही।

By Admin

error: Content is protected !!