गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के मानदोहर में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मानदोहर में अशोक राम घर से अवैध रूप से अंग्रेजी  शराब की बिक्री करता है। पुलिस ने मामले का सत्यापन करते हुए अशोक राम के घर में छापेमारी की।

इस क्रम में घर से 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 20 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रमना थाना कांड संख्या 133/24, दिनांक 17.10.2024 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!