रामगढ़ जिले में उल्लास के साथ नव वर्ष 2024 का हुआ स्वागत

रामगढ़: जिले में हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष 2024 का स्वागत किया गया। पतरातू डैम और घाटी में सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से पतरातू डैम और घाटी में लोग पहुंचने लगे। दोपहर तक क्षेत्र सैलानियों से पटा गया। जगह-जगह लोग पिकनिक मनाते और नाचते झूमते दिखे।

People gathered at Patratu Dam on the first day of New Year 2024

वहीं पतरातू डैम में बड़ी संख्या में लोगों ने सपरिवार बोटिंग और नौका विहार का आनंद उठाया। पतरातू लेक में लहरों को चीरते मोटर बोट और विदेशी साइबेरिन पक्षी आकर्षण का केंंद्र बने रहे। जबकि लेक रिसॉर्ट परिसर स्थित पार्क में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झूलो पर जमकर मस्ती की। पतरातू घाटी की मनोरम खूबसूरती का अवलोकन करते लोग काफी रोमांंचित दिखे। लोग मोबाईल पर पतरातू घाटी के सेल्फी प्वाइंट और शानदार नजारे कैप्चर करते दिखे।

 नये साल पर कई जगह पिकनिक मनाते दिखे लोग

इधर, पतरातू प्रखंड के अन्य पिकनिक स्पॉट और प्राकृतिक माहौल में लोगों ने नये साल पर खूब मस्ती की। व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया और फिल्मी गीतों की धुन पर नाचते-झूमते नये साल की खुशी व्यक्त की। इस दौरान विधि-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल के जवान जगह-जगह मुस्तैदी से डटे रहे।

By Admin

error: Content is protected !!