लोहरदगा : पुलिस लाइन के एक कमरे में शुक्रवार की देर रात जिला पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक जवान आशुतोष कुमार बिहार के भोजपुर जिला का रहनेवाला था। घटना की जानकारी पर सदर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे में जवान का शव और पास में पिस्टल पाया गया। सिर में गोली लगने से मौत बताई जा रही है। घटना पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है।

By Admin

error: Content is protected !!