Ramgarh MLA Mamta Devi sentenced to five yearsRamgarh MLA Mamta Devi sentenced to five years

हजारीबाग : रामगढ़ जिला के गोला में वर्ष 2016 में हुए आईपीएल गोलीकांड में कोर्ट ने सजा सुना दी है। रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित 14 लोगों को कोर्ट ने पांच साल की सजा और 10-10 हजार रुपये जुर्माने का एलान किया है पिछली सुनवाई में कोर्ट ने विधायक ममता देवी और अन्य को दोषी करार दिया था। जिसके बाद ममता देवी और अन्य को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था।

सिविल कोर्ट के अपर न्यायाधीश की विशेष न्यायालय ने ख्य आरोपी राजीव जायसवाल, विधायक ममता देवी, कुंवर महतो, दिलदार अंसारी, भावेश्वर भगत, यदु महतो, मनोज, पूजा, कालेश्वर महतो, लाल बहादुर महतो, वासुदेव प्रसाद, आदिल इनामी, अभिषेक कुमार सोनी और सुभाष महतो को सजा सुनाई है।

बताते चलें कि लगभग छह वर्ष पूर्व गोला थाना क्षेत्र के इनलैंड पावर लिमिटेड में ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन के उपरांत झड़प और फायरिंग की घटना हुई थी। मामले को लेकर गोला और रजरप्पा में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इधर, सजा के ऐलान के बाद विधायक ममता देवी की विधायिकी भी जा सकती है।

By Admin

error: Content is protected !!