रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने आगामी विधान सभा निर्वाचन 2024 को लेकर पंडरा स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची विवेक कुमार सुमन, सभी निर्वाची पदाधिकारी, ईवीएम नोडल पदाधिकारी और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह परिसर का अवलोकन करते हुए सभी व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मतगणना केंद्र का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों, चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!