अध्यक्ष शोभा कुमारी और सचिव रूपेश कुमार विश्वकर्मा चुने गए
भुरकुंडा (रामगढ़): केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में सोमवार को बैठक कर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक मोहम्मद अरशद अली ने की। नवगठित समिति में अध्यक्ष शोभा कुमारी, उपाध्यक्ष विक्रम पासवान, सचिव रूपेश कुमार विश्वकर्मा चुने गए। जबकि सदस्यों के रूप में लाल बिहारी यादव, संदीप केवट, हैदर अली, सुनीता देवी, पूजा देवी, नीतू देवी, जंगली यादव, मोहम्मद जियाउल्लाह अंसारी, प्रदीप हंसदा, विक्की कुमार, भोला सिंह, पंचायत प्रतिनिधि विजय साव, शिक्षक मुकेश प्रजापति, वंदना कुमारी का चयन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को समिति की बैठक होगी। उस दिन छुट्टी होने पर बैठक 26 तारीख को होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य की गई। प्रबंधन समिति विद्यालय के अनुशासन और सुधार में सहयोग करेगी।
