पतरातू प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

रामगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी सोहर महतो ने पतरातू प्रखंड में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर सर्व मंगलकामना की। इस क्रम में कई जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। इसके साथ ही कई लोगों ने सोहर महतो पर भरोसा जताया और चुनाव में समर्थन देने की बात कही।

जनसंपर्क के बावत सोहर महतो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास राजनीति और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है। लोग बताते हैं कि कई लंबित जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और बड़ी आबादी को जरूरी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। सभी जरूरमंदों को सरकारी योजनाओं का समूचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, लोगों की शिकायतें सुननेवाला कोई नहीं है। राज्य गठन के वर्षों बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था बदहाली से गुजर रही है। रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में भी कारगर पहल नहीं दिखती है।

जनसंपर्क के दौरान सोहर महतो का समर्थन करनेवालों में रंजीत महतो, गोपाल महतो, दशरथ करमाली, अरुण महतो, निर्मल कुमार महतो, सियानी महतो, गोंडा महतो, बंगाली राम, सुनील महतो, अमरजीत कुमार, आशीष कुमार महतो, छोटू करमाली, करण कुमार, गणपत महतो, सनोज कुमार महतो, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र महतो शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!