रामगढ़: एसपी अजय कुमार ने शनिवार को रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया गया। उनके आगमन पर थाना में सर्वप्रथम उन्हें  “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। इसके साथ ही एसपी ने थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। इसके उपरांत एसपी ने थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में एसपी अजय कुमार ने भवन, शौचालय, चाहरदिवारी, संतरी पोस्ट, बाल मित्र थाना, सरकारी सम्पति, स्वीकृत बल, विस्फोटक अधिनियम, आयुद्ध एवं गोली-बारूद्ध भण्डार का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने विष अधिनियम, उत्पाद शुल्क और अफीम अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति प्राप्त कारखानों और दुकानों की सूची, लंबित काण्डों की सूची, मुख्य हाट, बाजार, मेला की सूची, ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच तथा प्रखंड समिति की सूची, निगरानी में रखे गये दागियों की सूची, सीमावर्ती अपराध ऑकड़ा एवं अपराधियों की सूची का अवलोकन किया।

वहीं एसपी ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों की कार्य विवरणी तालिका, अपराधि निर्देशिका एमओ इंडेक्स,  खतियान भाग-2, मालखाना पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, गिरोह पंजी, फिरारी पंजी, हाजत पंजी, शस्त्र पंजी, उग्रवादी पंजी, निर्गत पंजी, आगत पंजी, मासिक कार्य विवरणी एवं निजी दैनिकी, अप्राथमिकी पंजी, अप्राकृतिक मृत्यु, अपराध आंकड़े की समीक्षा की। इस दौरान थाना में लंबित विशेष एवं अविशेष काण्डों की समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समक्ष किया गया समीक्षाक्रम में सबसे पुराना काण्ड वर्ष 2019 का पाया गया तथा वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 एवं 2024 के भी कई काण्ड लंबित पाये गये। लम्बे समय से लंबित काण्डों की समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समक्ष किया गया तथा अनुसंधानकर्ता को अविलम्ब लंबित कार्रवाई पूर्ण करते हुए काण्ड को त्वरित गति से निष्पादित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

एसपी अजय कुमार ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामगढ़  को संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों एवं अन्य अपराधिक गिरोह के संबंध में आसूचना का संकलन कर कठोर कार्रवाई करने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, क्षेत्र में समय एवं स्थान बदल-बदल कर पेट्रोलिंग करने, अगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 24X7 मुस्तैद रहने, संवेदनशील स्थानों जैसे मंदिर, मस्जिद आदि पर पैनी नजर रखने, बैरिकेटिंग करवाने, जुलूस के रूट का सत्यापन करने, भडकाऊ गाने पर प्रतिबंध हेतु डीजे मालिकों को नोटिस निर्गत करने, जुलूस मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था कराने, निरोधात्मक कार्रवाई करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही थाना आने वाले आम जनता के शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा शीघ्र उसका निष्पादन करने तथा आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!