रामगढ़: टाउन हॉल रामगढ़ में शनिवार को सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आधार स्तंभ सहियाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीएचओ, बीटीटी और एसटीटी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक रामगढ़ ममता देवी और सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ममता देवी के ने सहियाओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। मौके पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं विकासात्मक कार्यों को लेकर भी सभी को जानकारी दी एवं निरंतर इसी तरह कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुण्डा, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, उपधीक्षक सदर अस्पताल डॉ.  मृत्युजंय कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सक डॉ. नितेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत कुमार सिंह, क्षेत्रिय समन्वयक IEC/BCC सुनिल कुमार मधुकर, जिला एनटीपीसी कंसल्टेंट श्री विनय कुमार शर्मा, डीपीएमयू कोर्डिनेटर बिमल केशरी, सभी एसटीटी, सभी बीटीटी, सहिया और सहिया साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आरती वर्मा और बीटीटी कंचन पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

By Admin

error: Content is protected !!