रांची: केंद्र सरकार के खिलाफ आगामी 16 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को रणनीति पर चर्चा की। राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में ओबीसी विभाग की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

बैठक में ओबीसी विभाग के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम संचालन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया और संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। मौके पर पार्टी के की कार्यकर्ता मौजूद थे।