रांची। चान्हो प्रखंड के मसमानों गांव में मूसलाधार बारिश से तीन कच्चे मकान ढह गए। तीनों परिवार के समक्ष अब बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है और सभी प्रशासन से राहत की आस लगाए बैठे हैं। बारिश से गांव की मुमताज खातून, मैमून खातून और इस्राइल अंसारी के कच्चे मकान को भारी क्षति पहुंची है। गनिमत यह रही की इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ। भुक्तभोगियों के अनुसार घर क्षतिग्रस्त होने से बारिश में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई सामान मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि कई घरेलू सामान गीले होकर बर्बाद हो रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना पर समाजसेवी इस्तियाक अंसारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित अधिकारी मौके पर भेजे जाएं और क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कराया जाए। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत प्रभावितों को आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की पहल की जाए। इस्तियाक अंसारी ने कहा कि बारिश के बीच जिन लोगों के सिर से छत छिन गई है उन्हें तत्काल राहत देना जरूरी है और मानवीय आधार पर प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए।

गांव के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराया जाए और नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त घरों में रहना जोखिम भरा है।

 

By Admin

error: Content is protected !!