पतरातू (रामगढ़): पतरातू के न्यू मार्केट स्थित टेकर स्टैंड में सोमवार को स्थानीय दुकानदारों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन निर्मल जैन ने किया। बैठक में दुकानदारों ने पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति कार्यालय द्वारा दुकान खाली कराने के लिए नोटिस जारी करने पर रोष जताया। 

दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पूर्व में पीटीपीएस प्रबंधन द्बारा बसाया गया था और उन्होंने बड़े परिश्रम से दुकानें स्थापित की हैं। वर्षों से वे इन्हीं दुकानों से परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। बिना पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के दुकान खाली कराना उनकी आजीविका पर बड़े संकट जैसा है।

इस दौरान दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि दुकान खाली कराने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगे। इसके साथ ही पीटीपीएस द्वारा बसाए गए दुकानदारों को उचित पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 नवंबर को दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभागों में ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवलाल महतो, विधायक के कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार, सुजीत पटेल, मुखिया अजित कुमार, राहुल रंजन, वीरेंद्र झा, राजू कुमार, प्रदीप महतो, संजय रजक, मुकेश उपाध्याय, गणेश कुमार ठाकुर, उप मुखिया नंद किशोर महतो, राहुल कुमार सिंह, बम बम रजक, पुरू झा, नीरज कुमार, शिवनंदन महतो, ओम प्रकाश गुप्ता, महावीर अग्रवाल, पिंटू कुमार, जयप्रकाश नारायण, राम लखन चौरसिया, एमडी अलाउद्दीन, रामप्रवेश प्रसाद, प्रमोद पंडित, दिनेश कुमार, सूरज कुमार, आजाद चौधरी, रामचंद्र ठाकुर, राजेश प्रसाद, अजय ठाकुर, विजय कुमार और शिवचरण महतो उपस्थित थे।