वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत वोटरों को किया जागरूक
रामगढ़: पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को उत्तरी सयाल, दक्षिणी सयाल और सेंट्रल सौंदा पंचायत में चौपाल लगाया। इस क्रम में उत्तरी सयाल के प्रिंस रोड स्थित महावीर स्थान पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत मतदाता सूची से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने और संचालन जसीम अंसारी और अजय पासवान ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने चौपाल के माध्यम से कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जिसमें सभी लोगों को सजग होकर अपना नाम जुड़वाना चाहिए और अपने परिवार, सगे संबंधियों और आसपास के लोगों का नाम भी जुड़वाने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो अपने बीएलओ और कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए टू से संपर्क कर समाधान करा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सक्षम पदाधिकारी से भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रंजीता करमाली, जिला सचिव सह मध्य कोयांचल प्रभारी सिकंदर कुमार, आलम अंसारी, सकरूला अंसारी, छोटेलाल नायक, शिव कुमार, राजरानी देवी, राहुल कुमार, आजाद अंसारी, सालेहा खातून, रमेश राम, शिव रविदास, बिपिन कुमार, निशांत रंजन, सुरेश प्रसाद, राजू कुमार, ललिता देवी, बिमला देवी, पीती देवी, मारिया ग्रोटी तिर्की, अनुमाला देवी, सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

