मोरहाबादी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कल

रांची : कल मोरहाबादी 16 जुलाई को मुख्यमंत्री झारखंड द्वारा निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं उपायुक्त रांची द्वारा तैयारियों और की गई व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों एवं लाभुकों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आला अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है, उन्होंने ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

By Admin

error: Content is protected !!