रांची : सूबे के आठ जिलों के 17 दारोगा का तबादला रेलवे में किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। पुलिस बल के ये दारोगा अब रेलवे जमशेदपुर और रेलवे धनबाद में योगदान देंगे।
इन पुलिस अवर निरीक्षकों का हुआ तबादला :
रांची जिला बल के तारीक अनवर, जामादार मुंडा, विनोद राम, विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, नवीन कुमार रजक। जमशेदपुर जिला बल के ज्योति लाल रजवार, अशोक राम, सुनील कुमार कुशवाहा, नीरज कुमार, पाकुड़ जिला बल के मदन कुमार, रामगढ़ जिला बल के अजीत कुमार भारती, पलामू जिला बल के संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार रवि, गढ़वा जिला बल के पंकज कुमार तिवारी, गुमला जिला बल के विमल कुमार, सिमडेगा जिला बल के रामेश्वर कुमार शामिल हैं।