राजेंद्र बाबू के नेतृत्व में हुए मजदुर हित के कई अहम फैसले : राजू यादव

उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) बरका-सयाल एरिया के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को एरिया सचिव राजू यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड सरकार में ऊर्जा मंत्री सह इंटक राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष और  जेबीसीसीआई सदस्य रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

अवसर पर राजू यादव ने कहा की राजेंद्र बाबू मजदूरों के मसीहा ये। उन्होंने मजदूरो के संबंधित समस्याओं से कभी भी समझौता नही किया। आज तक के सबसे ज्यादा वेजबोर्ड में ऐतिहासिक फैसला एमजीबी 25% और स्पेशल एलाउंस 4% राजेंद्र बाबू की देन है। उनके निधन ने कोल इंडिया के मजदूरों को अपूरणीय नुकसान हुआ है।

मौके पर उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, बिष्ठापीत संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेश्ररा, टहल गोप, तालो बेसरा, दीपक यादव, महेंद्र सिंह, केसी डे, भोला यादव, अनिल कुमार बेदिया, आरके सेट्टी, चंद्र किशोर यादव, कल्याण कुमार मिश्रा, मजार आलम, अमजद अली, राजेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, पप्पू यादव,राधे श्याम रजक, राजेश रजक सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!