देशवासियों का हित सर्वोपरि  : राष्ट्रपति

नई दिल्ली : देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्वाचन के उपरांत सोमवार को शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

अवसर पर देश के लोगों को संबोधित करते हुए महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। यह जिम्मेवारी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं पहली राष्ट्रपति हूँ जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। कहा कि भारत में गरीबों के सपने भी पूरे होते हैं। मेरा राष्ट्रपति बनना भारत के हरेक गरीब के लिए उपलब्धि है। देशवासियों का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि देश नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व को भारत से काफी उम्मीदें हैं। सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण होगा। वहीं संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने देश की जनता को कारगिल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

By Admin

error: Content is protected !!