National: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षNational Mallikarjun Kharge appointed as National President of Congress

Congress President election

• शशि थरूर को 6825 वोट से हराया

National: कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6825 वोट से हरा दिया है। चुनाव में खड़गे को 7897 वोट और शशि थरूर को मात्र 1072 वोट मिले। जबकि 416 वोट रद्द हो गये। 

मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और चुनाव से पूर्व ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी। खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। वहीं परिणाम घोषित होने के साथ शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे का हाथ उठा उन्हें बधाई दी।

अपनी जीत पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि-गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को यह अवसर मिला। इसके लिए सभी का शुक्रगुजार हूं। कांग्रेस ने 75 वर्षों तक देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की। आज देश में नफरत फैलाई जा रही है और राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस मजबूती के साथ देश की जनता के लिए खड़ी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के 65 वें अध्यक्ष बने हैं और लगभग 25 वर्षों के बाद गांधी परिवार से अलग किसी कांग्रेसी नेता को अध्यक्ष पद प्राप्त हुआ है। वहीं बाबू जगजीवन राम के बाद खड़गे दूसरे दलित नेता है जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। 137 साल पुरानी पार्टी में अबतक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छह बार ही चुनाव हुए हैं।अधिकांश तौर पर आपसी सहमति से अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। 24 वर्ष पूर्व सोनिया गांधी अध्यक्ष चुनी गईं थीं।

By Admin