विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार!yashwant sinha

Khabarcell.com
रांची : यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

हालांकि पूर्व में उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की बात से इंकार भी किया है। इधर यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर टीएमसी छोड़ने की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि वे अब पार्टी से हटकर विपक्ष एकता के लिए प्रयास करेंगे।

बताते चलें कि लगभग एक साल पहले ही उन्होंने टीएमसी ज्वाईन किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया था।

By Admin