Khabarcell.com
भारत के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी (ओडिशा) के समुद्री तट पर अपने अनोखे सैंड आर्ट के जरिये जापान के दिवंगत प्रधानमंत्री सिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी है। बताते चले की सिंजो आबे को बीते कल यानि आठ जुलाई को एक सभा में भाषण के दौरान पीछे से गोली मार दी गई थी। उनके निधन पर देश और दुनियाभर के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंजो आबे के बीच गहरी मित्रता बताई जाती है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

By Admin

error: Content is protected !!